झाझा दुर्गामंदिर चौक पर भारत की लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत की खुशी में रविवार- सोमवार दरमियानी रात रात 1 बजे तक जश्न मनाया गया। दुर्गामंदिर चौक पर लगाए गए बड़े एलईडी स्क्रीन पर भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। जैसे-जैसे भारत जीत की ओर बढ़ता गया, वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ता गया। भारत की जीत सुनिश्चित ह