बैतूल नगर: कटी पहाड़ी के समीप सड़क हादसे में जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बैतूल कोतवाली के अंतर्गत आने वाले कटी पहाड़ी के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई,दोनों का शनिवार को 9:30 बजे सुबह पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सोपा गया,अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।