बैतूल नगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक की हुई दर्दनाक मौत
घटना बैतूल जिला मुख्यालय के कोसमी जोड़ के पास की है जहां पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस पूरी घटना में दो युवकों की मौत हो गई वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्युरी रूम में रखा गया है घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है यह पूरी घटना दिनांक 24 जनवरी दिन शुक्रवार शाम 6:00 के लगभग की बताई जा रही है