मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना एवं प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने आज सोमवार की शाम 5:10 में बयान जारी किया है। महिला के परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। महिला का मेडिकल और न्यायालय के समक्ष बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।