कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत कर्मचारी चन्द्रप्रकाश पटेल (40), निवासी ग्राम दुलहरा, को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने स्कूल की कक्षा 03 की 08 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ बेड टच कर अश्लील छेड़खानी की। घटना की शिकायत छात्रा की मां ने कोतवाली अनूपपुर में दर्ज कराई थी। महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा ने मामला दर्ज किया ।