हरदोई: दसवां सशस्त्र सेवा वेटरन दिवस मनाया गया, जिला सैनिक कल्याण परिसर में हुआ कार्यक्रम
Hardoi, Hardoi | Jan 14, 2026 जिला सैनिक कल्याण परिसर में भूतपूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए आयोजित दसवां सशस्त्र सेवा वेटरन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने जनपद के शहीद वीर जवानों के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया तथा 05 शहीद जवानों की वीरगंनाओं और भूतपूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।