हरदोई: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया, बच्चों के बीच बांटी खुशियाँ
Hardoi, Hardoi | Jan 14, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के बाल संप्रेक्षण गृह का विस्तृत निरीक्षण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे बच्चों की सुविधाओं, उनके मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लेना था। जिलाधिकारी ने खेल मैदान की साफ-सफाई और खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।