बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ₹100000 की ठगी मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरी देकर बताया कि उसके नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया अनजान व्यक्ति ने अपना नाम मनोज बताया। अनजान व्यक्ति ने पीड़ित व्यक्ति को पिताजी के परिचय दिया और अस्पताल में भर्ती होने की बात कह कर ₹100000 अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। फिर व्यक्ति का फोन ऑफ आने लगा।