गोपालगंज: जलालपुर गांव के पास ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप मंगलवार को एक आटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवकों को इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जख्मी युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।