कन्नौज: अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संस्था ने कलेक्ट्रेट में सौंपा 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
आरक्षी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के आरोप के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे मानवाधिकार संस्था से जुड़े पदाधिकारी। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संस्था की ओर से 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अंशु पाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।