भिवानी: ज़िला भर की आंगनबाड़ियों में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के तहत पौधे रोपण: सीडीपीओ किरण देवी
उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में और महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी वैशाली के नेतृत्व में हनुमान ढाणी आगनबाङी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक पेड़ बेटी के नाम तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं, किशोरियों, आशा वर्कर, आंगन बाड़ी केंद्र व स्वयं सेवी महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।