फुलेरा मु. सांभर: फुलेरा में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के तहत 14 पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन किए वितरित
फुलेरा कस्बे में महावीर प्रसाद जैन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर निशुल्क प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम रखा गया। जहां 14 पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निशुल्क गैस कनेक्शन देने पर आभार जताया। साथ ही गैस सिलेंडर पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।