भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अमृता हॉट मेले का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर, प्रतिभाओं को दर्शाएगा
ग्रामीण हाट में पांच दिवसीय अमृता हॉट मेले का शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की अपील की। मेले में 80 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं और देसी खाने का विशेष आकर्षण है। मेले में महिलाओं के लिए प्रतिदिन सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।