बेनीपुर: बेनीपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से उपभोक्ता परेशान
बेनीपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाका में बीते तीन माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था रुक-रुक कर होने से उपभोक्ता परेशान है। कई उपभोक्ता का कहना है कि सुबह मोटर चलाने व रात के समय अधिकतर बिजली कटने से काफी परेशानी होती है तथा दिन के पर एक दर्जन बार बिजली कटती और आती हैं। बिजली विभाग के अधिकारी से शिकायत करने पर तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं।