बेनीपुर: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन बेंचों का गठन
अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम संगीता रानी ने कहा कि न्यायालय द्वारा लगभग 400 सुलहयोग्य आपराधिक मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा गया है। एक हजार से अधिक बैंक ऋण संबंधित मामलों के ऋणधारकों को भी नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा ग्राम कचहरियों से भी अभिलेख मंगवाया गया है। सभी मामलों का निष्पादन पक्षकारों के बीच हुए आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाएगा।