सिलवानी: सिलवानी में हिजाब अपमान के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग, तहसीलदार को ज्ञापन
Silwani, Raisen | Dec 22, 2025 सिलवानी में मुस्लिम समाज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से मुस्लिम महिला का हिजाब खींचे जाने की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। मुस्लिम त्योहार कमेटी व युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने नारी सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान की रक्षा की मांग की।