औरैया: जिला अधिकारी ने 50 शैय्या अस्पताल में किया ब्लड बैंक का शुभारंभ
जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के तहत बहुप्रतिक्षित ब्लड बैंक के शुभारंभ किया। कहा जनपद में ब्लड बैंक का होना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटनाग्रस्त/अन्य जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अन्य जनपदों के लिए पीड़ितों को भेजना पड़ता था।