उन्नाव: रामचरामऊ के पास युवक का शव मिला, पुलिया पर खून पड़ा था
Unnao, Unnao | Jul 7, 2025 लखनऊ कानपुर हाइवे से तीन किमी दूर थाना क्षेत्र अचलगंज क्षेत्र के रामचरामऊ गांव के समीप सिटी ड्रेन पर बनी पुलिया के पास सोमवार सुबह 06 बजे करीब उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून पड़ा देख कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोकलैंड की मदद से नाले में खोज बीन की तो लगभग तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।