मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में रामनवमी पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन, भक्तों का लगा ताता
मोहन बड़ोदिया। रामनवमी के अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किए गए। राम मंदिरों में भगवान राम लक्ष्मण जानकी का आकर्षक श्रंगार किया गया और हवन, पूजन,कर महाआरती की गई। रामनवमी पर संकट मोचन हनुमान मंदिर पर कन्या भोज का विशाल आयोजन किया गया, से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लग रहा।