कटंगी: आंधी से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, पुलपुट्टा में गृहस्थी जलकर स्वाहा
पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क ग