मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ लाइन/यातायात ने विंध्याचल में वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धजनों को दीपावली की बधाई दी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में शिखा भारती क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से ससम्मान भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किया। वृद्धजनों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरे पर खुशियां नजर आई।