सहराई में एक बाइक चालक द्वारा 20 वर्षीय युवक में टक्कर मारने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली निवासी विवेक अहिरवार उम्र 20 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सहराई में चन्देरी मुंगावली रोड़ पर मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चला कर उसमें टक्कर मार दी।