एटा: दीवाल की चिनाई करते समय 19 वर्षीय राज मिस्त्री को साप ने काटा,एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती,थाना पिलुआ का मामला
Etah, Etah | May 20, 2024 थाना क्षेत्र पिलुआ के अंतर्गत जवाहरपुर का पूरा मामला सामने आया है। जहां पर 19 वर्षीय राज मिस्त्री मेहरबान पुत्र मुशीर ईंट से चिनाई कर रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद जहरीले साप ने मेहरबान को काट लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल उनको लेकर एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर इलाज किया जा रहा है