हज़ारीबाग: हजारीबाग छठ तालाब में हुआ भव्य गंगा आरती का आयोजन, सांसद मनीष जायसवाल रहे मौजूद
हजारीबाग शहर के छठ तालाब परिसर में महालया के अवसर पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रुप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जिले के छोटे बड़े सभी लोग गंगा आरती में उपस्थित होकर अपनी आस्था दिखाई। भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा ने गंगा आरती कर संपूर्ण जगत के सभी प्राणियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।