बड़वाह: बड़वाह में रंग पंचमी पर निकली रंगारंग गैर, मादल-ढोल की थाप पर झूमे आदिवासी, उड़ा गुलाल
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में रविवार को रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पारंपरिक रंगारंग गैर निकाली गई, जिसमें ढोल-मादल की थाप, डीजे की धुन और उड़ते गुलाल के बीच पूरा नगर रंगों में सराबोर नजर आया।संस्था नव सृजन व राकेश गुप्ता मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित गैर की शुरुआत नागेश्वर महादेव मंदिर से हुई।