बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौरा टांडा में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट
भोजीपुरा थाना क्षेत्र कस्बा धौरा टांडा में एक दबंग द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। विरोध करने पर दबंग में महिला की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ,मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।