ऋषिकेश: साहब नगर इलाके में दिनदहाड़े गुलदार की दस्तक, ग्रामीणों में भय का माहौल, वन विभाग अलर्ट मोड़ पर, CCTV में कैद तस्वीरें
साहबनगर इलाके में दिनदहाड़े गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ है।राजा जी पार्क से सटे क्षेत्र में दिन के उजाले में गुलदार की दस्तक ने फिर से खौफ का माहौल पैदा कर दिया है ।जंगल के जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को हिमालय मंदिर के पास गुलदार द्वारा मुर्गों पर हमले की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।