सूरतगढ़: सूरतगढ़ में भव्य श्री श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, 111 पुरस्कार भी बांटे गए
बाबा श्याम के जयघोषों के बीच सूरतगढ़ में श्री श्याम सखा व महिला मंडल की ओर से मंगलवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। हजारों भक्त रंग बिरंगे निशान लेकर शहर की सड़कों पर उमड़े। जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। सूरजगढ़ से लाया गया विशेष निशान आकर्षण का केंद्र रहा। 2100 महिलाओं ने उत्साह से निशान उठाए। समापन रात्रि को लंगर और 111 पुरस्कार के साथ किया गया।