अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र नगरिया कॉलोनी के पास देवहा नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
तहसील अमरिया क्षेत्र नगरिया कॉलोनी के पास मगरमच्छ देवहा नदी में देखा जा रहा है. वायरल वीडियो अमरिया के नगरिया कॉलोनी गांव का सोमवार को 5 बजे का बताया जा रहा है. जब स्थानीय निवासियों की इस मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। अमरिया इलाके में ग्रामीणों की नजर अचानक ही देवहा नदी पर पड़ी जिसमे मगरमच्छ नजर आ रहा था।