नानपारा: गुलहरिया गांव में बिना परमिट काटे गए हरे-भरे सात प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग ने लगाया 20 हजार का जुर्माना
नवाबगंज क्षेत्र में बिना परमिट काटे गए सात पेड़ों पर वन विभाग में 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अब्दुल्लागंज रेंजर पंकज कुमार साहू ने बताया कि ग्राम गुलहरिया में शीशम आम के पेड़ों को बिना परमिट ठेकेदार द्वारा काट लिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की। मौके पर पहुंची टीम ने सात पेड़ों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।