झांसी: बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासियों ने बीकेडी चौराहे पर लगाया जाम, बिस्तर डालकर सड़क पर लेटे लोग
Jhansi, Jhansi | May 18, 2025 झांसी में बिजली कटौती से त्रस्त जनता सड़क पर उतर आई। शनिवार रविवार की देर रात करीब 12:15 बजे बीकेडी चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। गोद में बच्चों को लिए महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। इससे चौराहे पर 2KM तक जाम लग गया। बिजली कटौती से परेशान एक व्यक्ति सड़क पर बिस्तर बिछाकर लेट गया। उसने बगल में दवाइयां रख ली। हाथ वाले पंखे से हवा करता रहा।