पीलीभीत: धर्मापुर खुर्द गांव में भाजपा विधायक ने चौपाल लगाकर सरकार की योजनाएं बताई, समस्याएं सुनीं
पूरनपुर विधनसभा क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान चौपाल में ग्रामीणों की सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सहित मौजूद रहे।