इटावा: सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस भाजपा द्वारा शक्ति संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मुख्य अतिथि सांसद समेत अन्य रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Feb 10, 2024 आज शनिवार के दिन सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान जनपद के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।