खेलो एमपी यूथ गेम्स 2025-26 के तहत रविवार को नगर के म्युनिसिपल स्कूल बास्केटबॉल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के मार्गदर्शन में तथा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में हुआ। सचिव सचिन भोज ने बताया कि जिलेभर से 50–60 खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं।