खुरई: पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल, भोपाल में मुख्यमंत्री के सामने ली सदस्यता
Khurai, Sagar | Mar 11, 2024 लोक सभा चुनाव के पहले कांग्रेस को कई बड़े झटके लग रहे हैं। जिसमें से एक खुरई के पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे भाजपा में शामिल हो गए। वे कमलनाथ के बेहद करीबी हैं। इससे पहले भी विधान सभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़ी थी लेकिन बाद में फिर शामिल हो गए थे। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव लड़ने की सहमति के 5 दिन बाद इंकार भी कर दिया था।