ओरमांझी: एचईसी को लेकर रांची में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- एचईसी किसी भी हाल में बंद नहीं होगी
एचईसी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एचईसी को किसी भी हालत में केंद्र सरकार बंद नहीं होने देगी। इस दौरान उन्होंने यूपीए सरकार को एचईसी की दुर्दशा का जिम्मेदार बताया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एचईसी के मुद्दे पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री का भी बहुत ही सकारात्मक बयान आ चुका है।