गुना नगर: गुना में जज्जी बस स्टैंड और चिंताहरण टोल पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने की बसों की जांच, 6 बस मालिकों पर लगाया जुर्माना
गुना में कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने यात्री बसों की जांच की। जज्जी बस स्टैंड और चिंताहरण टोल पर डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमित सोनी, डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री, शहरी तहसीलदार जीएस बैरवा ने जांच की। बसों में परमिट, बीमा, लाइसेंस, फायर सेफ्टी, मेडिकल किट, ओवरलोड सवारीओ की जांच की गई। 6 यात्री बसों के मालिकों पर जुर्माना लगाया।