बहराइच के कतर्निया घाट इलाके में मृत पाए गए तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम वन विभाग द्वारा कराया गया है। तेंदुए का शव जंगल से 200 मीटर दूर खेत स्थित झाड़ियों में मिला था। पोस्टमार्टम का सैंपल जांच के लिए बरेली भेजा गया है, और बरेली से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।