बहोरीबंद: पत्नी से परेशान होकर पति ने जहर खा लिया, उपचार के दौरान मौत, बाकल थाना क्षेत्र सिहुंडी का मामला
बाकल थाना क्षेत्र के सिहुंडी में पत्नी परेशान पति ने जहर खा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रामकुमार लोधी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी रोशनी से परेशान होकर देर रात जहर खा लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई बाकल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।