इंदौर: परदेशीपुरा इलाके में नमकीन व्यापारी की दुकान में बदमाशों ने की तोड़फोड़, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
Indore, Indore | Oct 7, 2024 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के निवासी नमकीन व्यापारी राजेन्द्र गोयल की दुकान पर कुछ बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। राजेन्द्र ने बताया कि उसकी दुकान के सामने रहने वाले युवकों कार हटाने की बात पर विवाद किया और गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की है।फिलहाल दोनों ही पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है।