फिरोज़ाबाद: विहिप के पूर्व विस्तारक ने शिवम होटल में की वार्ता, बोले भाजपा से किया आवेदन, मिली टिकट तो संपति करेंगे जनहित में खर्च
पूर्व विस्तारक विश्व हिंदू परिषद नीतेश कुमार ने शिवम रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपना बयान देते हुये भाजपा से टिकट पाने को जनहित में एक संदेश जारी किया और कहा अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वह नामांकन से दो दिन पहले अपनी संपत्ति सार्वजनिक करके गरीब बेटियों की शादी में उक्त संपत्ति को जनहित में खर्च कर देंगे।