बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार में फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बिहार में फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।