इंदौर: डिस्काउंट न देने पर लाबरिया भेरू स्थित शराब दुकान पर गुंडों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Indore, Indore | Jan 14, 2025 इंदौर में एक बार फिर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। लाबरिया भेरू स्थित एक शराब दुकान पर दो बदमाश अपने 6-7 साथियों के साथ पहुंचे और दुकान के कर्मचारियों से डिस्काउंट मांगने लगे। जब सेल्समेन ने मना किया, तो गुंडों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गुंडों ने काउंटर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया और दुकान में तोड़फोड़ भी की।