लाडपुरा: नयापुरा चिड़ियाघर बचाओ मुहिम तेज, हाड़ौती पर्यावरण समिति ने DFO को सौंपा ज्ञापन
Ladpura, Kota | May 26, 2025 कोटा शहर के नयापुरा स्थित ऐतिहासिक चिड़ियाघर को हटाकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के प्रस्ताव का हाड़ौती पर्यावरण संरक्षण समिति ने कड़ा विरोध किया है। समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिला वन अधिकारी (DFO) अनुराग भटनागर को ज्ञापन सौंपकर चिड़ियाघर और उसमें मौजूद पेड़ों की रक्षा की मांग की।