लाडपुरा: कोटा रिवरफ्रंट निर्माण में मठ-मंदिर और ओघड़ बाबा की गुफा ध्वस्त, साधु-संतों ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
Ladpura, Kota | May 26, 2025 कोटा रिवरफ्रंट निर्माण के दौरान प्राचीन धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर साधु-संतों ने कलेक्ट्रेट पर सोमवार दोपहर 1 बजे कड़ा विरोध जताया। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मठ-मंदिर और ओघड़ बाबा की गुफा को ध्वस्त किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। संतों का आरोप है कि भगवान नरसिंह मंदिर की भूमि पर शिवरेज लाइन बिछाने की योजना बनाई जा रही है, जिसका