जगदीशपुर: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत हुआ समापन
जगदीशपुर नगर के शिव तलाब छठ घाट पर आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे उठाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की साथ ही 36 घंटे का महापर्व का समापन हो गया। नगर के शिव तलाब छठ घाट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ शुरू हो गई। छठ वर्ती उगते हुए सूरज को अर्घ्य दे अपने परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। छठ घाट पर बज रहे छठ के गीत से पूरा माहौल भक्ति में बना हुआ रहा।