इंदौर: भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने युवती ने खाया जहर, हालत स्थिर, धोखाधड़ी का मामला
Indore, Indore | Feb 12, 2026 इंदौर के भागीरथपुरा चौकी के सामने एक युवती ने बुधवार को जहर खा लिया। युवती तनीषा जगताप ने एक दिन पहले दो प्लाट के रुपए हडपने को लेकर भागीरथपुरा में लिखित शिकायत की थी। तनीषा को तुंरत पुलिस ने एमवाय उपचार के लिए भेजा है। यहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तनीषा ने मनीष धार गुडे के खिलाफ दो प्लाट के 27 लाख रुपए लेने को लेकर शिकायत की थी।