राजातालाब: रूपापुर में ड्यूटी से घर लौट रहे सेल्समेन की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित एक ढाबा के पास सोमवार की देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे लगे लोहे के फेंसिंग तार में जा घुसा जानकारी के अनुसार पूरे गांव निवासी अमित कुमार सिंह वाराणसी में एक निजी बैटरी कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे।