वाराणसी में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए श्रद्धा संवर्धन संकल्प गोष्ठी का आयोजन हुआ
Sadar, Varanasi | Dec 15, 2024 वाराणसी के बड़ालालपुर सभागार में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए श्रद्धा संवर्धन संकल्प गोष्ठी का आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट दानुपुर चांदमारी के जिला समन्वय गंगाधर उपाध्याय के नेतृत्व में गोष्ठी आयोजित किया गया।