मिलक: थाना शहजादनगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे मुख्य आरोपी समेत उसके दो अन्य साथी गिरफ्तार।
Milak, Rampur | Feb 19, 2024 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बीते कल एक शख्स को शहजाद नगर पुलिस ने धमोरा के राजकीय इंटर कॉलेज से गिरफ्तार किया था जो फर्जी दस्तावेज तैयार करके शाहबाद के एक शख्स के स्थान पर स्वयं एग्जाम दे रहा था । आज इसी शख्स की निशानदेही से दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है।